तगड़े लुक के साथ लांच हुआ Yamaha MT-15, मिलेगा बेहतरीन फीचर्स के साथ 55Kmpl का जबरदस्त माइलेज

Yamaha MT-15 2025: यामाह कंपनी ने अपनी मशहूर स्पोर्ट्स बाइक MT 15 का 2025 वर्जन भारत दो पहिया मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक खासकर युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस और एग्रेसिव स्टाइल के दीवाने हैं। 

Yamaha MT-15 2025

इस नई यामाहा MT 15 2025 मॉडल में कई शानदार अपडेट्स देखने को मिलते हैं जो इसे पहले से और बेहतर बनाते हैं। तो आईए इसके नए फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी नीचे किस लेख में जानते हैं।

Yamaha MT-15 2025 Design

इस यामाहा MT-15 2025 को एक बोल्ड और मस्कुलर डिजाइन में पेश किया गया है। इसमें नया LED प्रोजेक्टर हेडलाइट, DRLs और आकर्षक ग्राफिक्स दिए गए हैं।

इस बाइक का नेकेड लुक इसे एक स्ट्रीट फाइटर की तरह दिखाता है, जो शहर की सड़कों पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है।

Yamaha MT-15 2025 Engine Performance

इस बाइक में 155cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो VVA “वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन”  तकनीक से लैस है। यह इंजन लगभग 18.4 PS की पावर के साथ 14.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-स्लिपर क्लच इसे और भी स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है।

Yamaha MT-15 2025 Features

यामाहा एमटी 15 2025 में अब फुली डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट, SMS अलर्ट और मोबाइल बैटरी नोटिफिकेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।

इसके अलावा डुअल चैनल ABS, USD फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक और स्टील डेल्टा बॉक्स फ्रेम इसे बेहतरीन स्टेबिलिटी प्रदान करता है।

Yamaha MT-15 2025 Price

इस MT-15 2025 की माइलेज लगभग 45-50 km/pl है, जो इस सेगमेंट के हिसाब से काफी बेहतर बाइक साबित हो सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.70 लाख से शुरू होती है, जो वेरिएंट और लोकेशन के अनुसार भिन्न हो सकती है।

Leave a Comment